- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
पानबिहार में बन रही अवैध कच्ची शराब जप्त, आरोपी पकड़ाया
उज्जैन | पानबिहारगांव में आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार को गोपाल कुमार के घर से 15 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला महुआ 100 किलो और निर्माण सामग्री जब्त की है। पुलिस आबकारी विभाग और पुलिस को कई महीनों से अवैध कच्ची शराब निर्माण की सूचना मिल रही थी लेकिन पुलिस टीम के दबिश पर जाने से पहले आरोपी माल छुपा देता था। बुधवार को आबकारी सह आयुक्त हर्षवर्धन राय के निर्देशन में टीम गठित की गई। टीम ने अचानक दबिश दी तो गोपाल अवैध कच्ची शराब बनाते पाया गया और हॉल में 15 लीटर कच्ची शराब महुआ बरामद हुआ। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।