- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
भाजपा ने गोपाल मंदिर चौक में गिनवाए नोटबंदी के फायदे
उज्जैन | भाजपा ने गुरुवार शाम गोपाल मंदिर चौक में नोटबंदी को लेकर आमसभा की। आमसभा में क्षेत्र के नेता और कार्यकर्ताओं के अलावा नागरिक मौजूद थे। मुख्य वक्ता सांसद डॉ. चिंतामणि मालवीय ने 40 मिनट के भाषण में नोटबंदी से आने वाले दिनों में फायदा होने का दावा किया। उन्होंने कांग्रेस को कोसते हुए कहा वे लोग तर्पण का दिखावा कर रहे हैं। नोटबंदी के दौरान लोग किसी किसी बीमारी या दुर्घटना के कारण मृत हुए हैं। कांग्रेस ने कभी शहीद जवानों के लिए तर्पण नहीं किया। मंच पर नगर जिलाध्यक्ष इकबालसिंह गांधी, सोनू गेहलोत, रूप पमनानी, सुरेश गिरि, हेमंत व्यास आदि मौजूद थे।