- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
पुलिस ने लोगों को लौटाए गुम हुए मोबाइल, खिल उठे चेहरे
उज्जैन पुलिस आईटी सेल द्वारा आम जनता के गुम हुए मोबाइल लौटाए। पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित कार्यक्रम में एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने उन्हें मोबाइल वापस किए। मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। जिनकी अनुमानित कीमत रुपए 11 लाख 90 हजार रूपए के आसपास है .
sp उज्जैन सत्येंद्र कुमार शुक्ला के निर्देशन में जिले में गुम हुए मोबाइल फोन की सर्चिंग हेतु विशेष अभियान चलाया गया था.उज्जैन के पुलिस कंट्रोल रूम में आम लोगो का जमावड़ा देखने को मिला।
मुहिम के चलते साइबर सेल ,IT सेल ने काफी प्रयास के बाद 119 लोगों के मोबाइल खोज निकाले। करीब 11.90 लाख रुपए के Android व विभिन्न कंपनियों के मोबाइल मिलने पर पुलिस ने सोमवार को उनके मालिकों को पुलिस कंट्रोल रूम बुलाया। यहां एसएसपी शुक्ल ने सभी को मोबाइल लौटा दिए ।
ये सावधानी रखे
एसएसपी शुक्ल ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम हो जाने पर बिल व अपने पहचान पत्र के साथ थाने में शिकायत करे,जिसमें मोबाइल का IMEI व SIM नंबर सही हो। आवेदन में अपना पूरा पता मोबाइल नंबर भी लिखे और इसकी कॉपी IT सेल में जमा करवाए