- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
प्रदर्शन:कुलपति को पहनाई गांधी टोपी, पूछे विद्यार्थियों से जुड़े 13 सवाल, कांग्रेस नेता पहुंचे विक्रम यूनिवर्सिटी, जताया रोष
- उस दौरान स्थापित सामाजिक विज्ञान और मानविकी, गणित जैसे विषयों में विभागों ने गुणवत्तापूर्ण अध्ययन-अध्यापन में देशभर में पहचान बनाई
विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेशकुमार पांडेय को फूल देकर गांधी टोपी पहनाई। उनसे विद्यार्थियों से जुड़े 13 सवाल पूछे। कांग्रेस नेता राजेंद्र वशिष्ठ की अगुवाई में बड़ी संख्या में छात्र व छात्रनेता बुधवार को विक्रम विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि 1 मार्च 1957 को कांग्रेस के शासनकाल में स्थापित विक्रम विवि देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में शामिल रही है, जहां के विद्यार्थियों ने देश, विदेश में उच्च प्रतिष्ठित पदों पर चयनित हाेकर गौरव बढ़ाया है।
उस दौरान स्थापित सामाजिक विज्ञान और मानविकी, गणित जैसे विषयों में विभागों ने गुणवत्तापूर्ण अध्ययन-अध्यापन में देशभर में पहचान बनाई। दो दशक से प्रदेश में भाजपा सरकार है। कुलपति ने कहा- उन्होंने कुछ पाइंट उठाए हैं। उनका अध्ययन करने के बाद निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान हिमांशु शर्मा, बबलू खींची, दीपेश जैन, सुदर्शन गोयल, डॉ. जितेंद्र परमार, शेखर रायकवार, प्रितेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र और छात्र नेता मौजूद थे।