- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
प्रदेशों में हिंसा के बीच भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष ने महाकाल से क्या कामना की
महाकाल की शरण में भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष नड्डा, दर्शन के दौरान, धक्का-मुक्की, कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मंच लगाकर किया स्वागत
उज्जैन. नागरिकता संशोधन एक्ट के विरोध में विभिन्न प्रदेशों में जारी उग्र आंदोलनों के बीच रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे। करीब 10 मिनट तक उन्होंने गर्भगृह में बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन कर देश में मंगल वातावरण की कामना की। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह भी थे।
नड्डा करीब शाम 5.45 बजे महाकाल मंदिर पहुंचे। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने नेता-कार्यकर्ताओं की भीड़ को चांदी द्वार के नजदीक ही रोक दिया। इससे धक्का-मुक्की की स्थिति बनी। बाबा महाकाल के शृंगार की प्रक्रिया के समय पहुंचे नड्डा ने पूजन-अर्चन किया। मीडिया से चर्चा में नड्डा ने कहा, भगवान महाकाल शक्ति का केंद्र है। समाज में, देश में मंगल कार्य हो और मंगलमय वातावरण में समाज आगे बढ़े, एेसी भगवान महाकाल से कामना की है। इस स्थान पर आकर अद्भुत शक्ति के साथ प्रेरणा भी मिलती है कि समाज की सेवा में हम सब लोग कार्य करें। मुझे यहां से जो आशीर्वाद मिला है उससे पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए जो भी कार्य कर सकता हूं, करूंगा। देश को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी का जो योगदान है, वह देंगे। देश में हो रही हिंसा के सवाल पर नड्डा बिना जवाब दिए रवाना हो गए। कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार शहर आए नड्डा का कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मंच बनाकर स्वागत किया। सांसद अनिल फिरोजिया, सत्यनारायण जटिया, विधायक पारस जैन, मोहन यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला, चिंतामणि मालवीय, इकबालसिंह गांधी, सोनू गेहलोत, सचिन सक्सेना, दिनेश जाटवा, केसरसिंह पटेल आदि ने अगवानी की।
जटिया के घर पहुंचे, साफा पहनाया
महाकाल दर्शन के बाद नड्डा राज्यसभा सदस्य सत्यनारायण जटिया के वेदनगर स्थित घर पहुंचे। जटिया, परिजन, संजीवसिंह व अन्य ने अगवानी करते हुए नड्डा को साफा बांधकर सम्मान किया। नड्डा यहां करीब 10 मिनट रुके और सभी से परिचय व स्वल्पाहार कर रवाना हो गए।