- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: उज्जैन में घाटों पर उतरी प्रशासनिक टीम, भीड़ प्रबंधन पर सबसे ज्यादा जोर
- सिंहस्थ से पहले उज्जैन में दिखने लगा कुंभ जैसा आध्यात्मिक वातावरण, पंच धूनी तप में लीन हुए टाटम्बरी सरकार; धधकते कंडों के बीच कर रहे तप
- उज्जैन संभाग बन रहा देश का नया फूड प्रोसेसिंग पावरहाउस, 7300 करोड़ से ज्यादा निवेश से बदली औद्योगिक तस्वीर
- महाकाल मंदिर में भोर की भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद ड्रायफ्रूट और भांग-चंदन से हुआ बाबा का दिव्य श्रृंगार
- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
प्रशिक्षण पूरा…490 आरक्षकों ने ली देशभक्ति की शपथ
उज्जैन | पुलिस प्रशिक्षण शाला में पहली बैच के 490 नवआरक्षकों (विशेष सशस्त्र बल) का प्रशिक्षण पूरा होने पर सोमवार को दीक्षांत समारोह हुआ। जवानों ने परेड कर अतिथियों को सलामी दी और उसके बाद देशभक्ति, जनसेवा की शपथ ली। इस अवसर पर प्रशिक्षण शाला की मासिक पत्रिका ‘अंकुर’ का विमोचन किया गया। नवनिर्मित जिम का भी उद्घाटन हुआ।
बता दें कि साल 2016 में मक्सी रोड पर पुलिस प्रशिक्षण शाला का भवन तैयार हुआ था। प्रशिक्षण के लिए पहली बैच 29 अप्रैल 2017 से शुरू हुई थी। एक साल पूरा होने पर 26 मार्च को दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अशोक अवस्थी, पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) भोपाल भी उपस्थित थे।
एडीजी वी. मधुकुमार ने भी संबोधित किया। अधिकारियों ने ईमानदारी के साथ कर्तव्य पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया। पुरस्कार देकर किया प्रोत्साहित नवआरक्षकों ने पुलिस आचरण संहिता का पालन करते हुए देशभक्ति, जनसेवा की शपथ भी ली। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नवआरक्षकों को पुरस्कृत भी किया गया। शपथ एसपी रश्मि पांडेय ने दिलाई।