- महाकाल मंदिर पहुंचे अनुपम खेर, शुभांगी दत्त और सिंगर अमित भल्ला: अलग-अलग आरतियों में हुए शामिल, नंदी हॉल में किया पूजन; मांगी मनोकामना
- सिंहस्थ 2028 से पहले कार्रवाई तेज: उज्जैन में 4 अवैध निर्माण ढहाए, 3 को मिला 2 दिन का समय
- महाकाल में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद राजा स्वरूप में दिए दर्शन, गूंजा जयकारा
- उज्जैन में फिरोजिया ट्रॉफी फाइनल देखने पहुंचे CM मोहन यादव: विजेता को ₹1 लाख, उपविजेता को ₹51 हजार अतिरिक्त इनाम
- सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को नई सौगात: CM मोहन यादव ने 18 करोड़ की सड़क का किया लोकार्पण, कहा - सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखकर हो रहा विकास
फर्जी IT कमिश्नर पर इंदौर में असली रेड:नौकरी दिलाने के नाम पर मांगे 2 लाख रुपए
उज्जैन पुलिस ने फर्जी इनकम टैक्स कमिश्नर बनकर नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले को इंदौर से गिरफ्तार किया है। आरोपी इंदौर का रहने वाला है। उसने उज्जैन के युवक को IT कार्यालय में जूनियर असिस्टेंट की नौकरी दिलाने के नाम पर 1.10 लाख रुपए ठग लिए। आरोपी ने गाड़ी पर आयकर आयुक्त की नेम प्लेट भी लगा रखी थी।
माधव नगर थाने के थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया, केसर बाग कॉलोनी में रहने वाले सत्यनारायण सोलंकी से इंदौर निवासी दीपक बेरवा ने IT ऑफिस में जूनियर असिस्टेंट के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने कहा था कि अगर वह दो लाख रुपए देगा तो उसकी नौकरी लगवा देगा।
सत्यनारायण झांसे में आ गया। उसने आरोपी को पहली किश्त के 1 लाख 10 हजार रुपए दे दिए। इसके बाद कई दिनों तक टालता रहा। फरियादी को ठगी का अहसास हुआ। उसने माधव नगर थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने धाेखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया। आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार किया गया है।
रुतबे के लिए गाड़ी पर लगाई आयकर आयुक्त की नेमप्लेट
आरोपी दीपक बैरवा ने रुतबा दिखाने के लिए गाड़ी पर आयकर आयुक्त की नेम प्लेट भी लगा रखी थी। इस कारण लोग उसके झांसे में आ जाते थे। पता चला है कि आरोपी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करता था। पुलिस ने उसकी कार को भी जब्त कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।