- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
- महाकाल मंदिर में तड़के हुई भस्म आरती, वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद खुले गर्भगृह के पट; शेषनाग मुकुट में सजे बाबा महाकाल!
- स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट, महाकाल का हुआ पंचामृत अभिषेक; भांग-चंदन और गुलाब माला से हुआ दिव्य श्रृंगार!
- भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले उज्जैन में प्रार्थना: शिवलिंग के सामने रखी खिलाड़ियों की तस्वीरें, क्रिकेट फैंस ने मांगा आशीर्वाद
फ्रांसीसी राष्ट्रपति के साथ सीधा संवाद : देश के 10 युवाओं में शहर की बेटी भी
उज्जैन | शहर की बेटी तुलिका परमार ने राष्ट्रीय स्तर पर उज्जैन को चमकाया है। तुलिका ने अपने ज्ञान व संवाद क्षमता के बूते देश के उन १० युवाओं में अपनी जगह बनाई, जो फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो के साथ मंच पर बैठी थीं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो हाल में भारत आगमन पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इसी में भारत के युवा विघार्थियों के साथ उनका सीधा संवाद कार्यक्रम भी किया गया था। देश के विभिन्न शहरों से करीब 150 युवा विद्यार्थी इसमें शामिल हुए थे। इनमें से 10 विद्यार्थियों का चयन फ्रांस राष्ट्रपति के साथ दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस में मंच पर बैठने के लिए किया गया, जिनमें तुलिका भी शामिल थी। मैक्रो ने भारतीय युवा विघार्थियों के साथ सीधा संवाद किया।
विभिन्न भाषाओं में कर रही अध्ययन
तुलिका ऋषिनगर निवासी बृजेश परमार व वंदना परमार की बेटी है। तुलिका ने केन्द्रीय बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन कक्षा 12वीं में 97 प्रतिशत अंक हासिल किए थे । वर्तमान में वह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली (जेएनयू) से बीए आनर्स इन फ्रेंच भाषा व तीन अन्य भाषाओं में अध्ययन कर रही हैं। तुलिका का लक्ष्य एनडीए कर लेफ्टीनेंट बनना है।