- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 22-07-2026
- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
बच्चों से भरी स्कूल बस को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर
उज्जैन। गुरुवार सुबह सव्यसांची विद्यापीठ की बस को नागझिरी से इंजीनियरिंग कॉलेज बायपास स्थित 32वीं बटालियन के सामने स्कॉर्पियो ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में पीछे की सीट पर बैठे 3 बच्चे घायल हो गये। स्कॉर्पियो में सवारी बैठी थी। ड्रायवर दुर्घटना के बाद मौके से भाग गया, जबकि सवारी दूसरे वाहन से रवाना हो गई। नागझिरी पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल प्रबंधन के लोग थाने पहुंचे और स्कार्पियो चालक पर केस दर्ज कराया।
सव्यसांची विद्यापीठ की बस क्र. एमपी 13 P 0332 से ड्रायवर समर सिंह पिता पर्वत निवासी कामलियाखेड़ी स्कूल के बच्चों को लेेने कलमोड़ा, नरेला, असलावदा, कोटड़ी, सारोला, बानियाखेड़ी गया था। उक्त ग्रामीण क्षेत्रों से 32 बच्चों को बस में बैठाकर इंजीनियरिंग कालेज बायपास से 32वीं बटालियन के सामने बस को टर्न कर रहा था उसी दौरान नागझिरी की ओर से आ रही स्कॉर्पियो क्र. एमपी 41 सीए 6997 ने पीछे से स्कूल बस को टक्कर मार दी।
कुछ समझ ही नहीं आया
स्कार्पियो के स्कूल बस से टकराने के बाद घायल हुए छात्र कुंदन ने बताया कि धड़ाम की आवाज के साथ झटका लगा और कुछ समझ नहीं आया कि क्या हुआ क्योंकि हमारी बस तो धीमी गति से चल रही थी। कुंदन को दुर्घटना में सीने में चोंट लगी है।
क्रेन से हटाया वाहन
दुर्घटना के बाद स्कार्पियो का ड्रायवर मौके से भाग गया जबकि उसमें बैठी सवारी दूसरे वाहन से रवाना हो गई। बीच सड़क पर क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी स्कार्पियो को यातायात थाने की क्रेन से पुलिस ने हटवाकर नागझिरी थाने में रखवाया जबकि स्कूल बस में बैठे बच्चों को स्कूल पहुंचाया गया। दुर्घटना की सूचना के बाद स्कूल प्रबंधन के लोग थाने पहुंचे और स्कार्पियो चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया गया। साथ ही घायल बच्चों के परिजनों को भी सूचना दी।
