- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
बदली महाकाल की दिनचर्या : महाकाल के शीश अविरल जलधारा
उज्जैन | ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में वैशाख कृष्ण प्रतिपदा से राजाधिराज महाकाल की दिनचर्या बदल गई है। मंदिर की परंपरा अनुसार वैशाख कृष्ण प्रतिपदा से तेज गर्मी की शुरुआत मानी जाती है। गर्मी में भगवान को शीतलता प्रदान करने के लिए उनके शीश गलंतिका बांधने की शुरुआत हुई। 11 मिट्टी के कलश से भगवान पर अविरल जलधारा प्रवाहित की जाएगी।
पं. महेश पुजारी ने बताया धर्मशास्त्रीय मान्यता के अनुसार समुद्र मंथन के समय भगवान शंकर ने विषपान किया था। गर्मी में विष की ऊष्णता और भी बढ़ जाती है, इसलिए इस मौसम में भगवान को शीतलता प्रदान करने के लिए 11 मिट्टी के कलश की गलंतिका बांधी जाती है। इसके द्वारा भगवान के शीश पर सुबह 6 से शाम को 4 बजे तक जलधारा प्रवाहित की जाती रहेगी।
दो ज्येष्ठ, इसलिए तीन माह बंधेगी गलंतिका
पुजारी प्रदीप गुरु ने बताया महाकाल में वैशाख कृष्ण प्रतिपदा से ज्येष्ण पूर्णिमा तक दो माह गलंतिका बांधने की परंपरा है, लेकिन वर्षों बाद इस बार ज्येष्ठ अधिकमास के रूप में आ रहा है, इसलिए इस बार तीन माह गलंतिका बांधी जाएगी। 1 अप्रैल से शुरु हुआ गलंतिका बांधने का सिलसिला 28 जून तक चलेगा।