- हनुमान जन्मोत्सव आज, उज्जैन में हो रहे विशेष पूजन-अनुष्ठान: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज की साधना अत्यंत फलदायी; 108 हनुमान मंदिरों में दर्शन से वर्षभर मिलती है कृपा
- हनुमान जन्मोत्सव पर महाकाल का हनुमान स्वरूप में श्रृंगार, भस्म आरती के बाद उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
बस ने लोडिंग पिकअप को मारी टक्कर, 17 लोग घायल
उज्जैन:बरलई जागीर जिला इंदौर से जावरा में दो बच्चों की मान उतारने जा रहे एक ही परिवार के 17 सदस्यों से भरे लोडिंग वाहन को उन्हेल रोड पर रामगढ़ फंटे के पास बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित सभी 17 लोग घायल हो गए। जिनमें दो लोगों की हालत गंभीर है। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने बस को घेर लिया और घायलों को तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचाया। भेरूगढ़ पुलिस द्वारा मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है।
दीपक पिता शिव बागरी 24 वर्ष निवासी बरलई के बेटे वंश और राज की मान उतारने के लिये दीपक अपने रिश्तेदार सावित्रीबाई पति मोहनलाल बागरी 30 वर्ष, लोकेश पिता बनेसिंह 21 वर्ष निवासी सोनकच्छ, आरती पति रमेश 18 वर्ष निवासी देवास, भागवंता पति निर्भय सिंह 40 वर्ष, आशा पति रमेश 36 वर्ष, मांगीलाल पिता देवीसिंह, श्यामूबाई पति राजेश 30 वर्ष, कमलाबाई पति हरसिंह 40 वर्ष, सुनीता पति संजय 38 वर्ष निवासी सतावदिया इंदौर, विजय पिता मोहन पंवार 24 वर्ष निवासी सुरजनवासा, गंगाबाई पति मांगीलाल 65 वर्ष, हेम पिता मनोहर 7 वर्ष, अंश पिता मनोहर 4 वर्ष, राज पिता अरविंद 5 वर्ष, आकाश पिता संजय 17 वर्ष, वंश पिता दीपक 4 वर्ष के साथ जावरा स्थित हुसैन टेकरी जाने के लिये घर से सुबह 5.30 बजे लोडिंग वाहन से रवाना हुआ था। सुबह करीब 6.30 बजे लोडिंग वाहन भेरूगढ़ से आगे उन्हेल रोड पर जा रहा था उसी दौरान घाटी उतरते समय पीछे से बजरंग ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 14 पीए 1289 ने लोडिंग वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। लोडिंग वाहन में क्षमता से अधिक लोग भरे थे और बस की टक्कर लगने से सभी लोग आपस में टकराकर घायल हो गये।