- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
बारिश थमते ही सड़कों पर धूल के गुबार
उज्जैन :मानसून सीजन में लगातार हुई बारिश के कारण शहर की सड़कों पर छोटे बड़े गड्ढे हो चुके हैं। डामरीकृत सड़कों से गिट्टी चूरी निकलकर सड़क पर बिखरी हैं। बारिश थमने के बाद अब सड़कों से धूल के गुबार उड़ रहे हैं जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
बारिश के दौरान शहर के मुख्य मार्गों और आंतरिक सड़कों पर डामर की सड़कें उखडऩे व गिट्टी चूरी बिखरने के बाद नगर निगम द्वारा गड्ढों में मुरम डालकर भराव किया जा रहा था। अब जबकि बारिश का दौर थम चुका है ऐसे में गिट्टी चूरी सड़कों पर बिखरी पट्टी है, मुरम ने गड्ढों का साथ छोड़ दिया। दो पहिया, चार पहिया वाहन जब इन मार्गों से गुजरते हैं तो धूल के गुबार उड़ते नजर आते हैं।
शहर का प्रमुख चामुण्डा माता चौराहा की हालत सबसे अधिक खराब हो चुकी है। इस चौराहे के आगर रोड़, माधव कालेज के सामने और फ्रीगंज ब्रिज वाले मार्ग की सड़क पर गड्ढों के साथ गिट्टी चुरी बिखरी पड़ी है। यहां शहर का सबसे अधिक ट्राफिक दबाव रहता है। लगातार दो पहिया, चार पहिया वाहनों के आवागमन के कारण गड्ढों से धूल के गुबार उड़ते नजर आते हैं। नगर निगम अधिकारियों द्वारा दावा किया जा रहा है कि ठण्डे डामर में गिट्टी चूरी मिलाकर गड्ढे भरे जा रहे हैं, जबकि मुख्य मार्गों से सफाईकर्मी गिट्टी चूरी हटाकर किनारे पर ही ढेर लगा रहे हैं।