- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
- अलसुबह भस्म आरती में राजा स्वरूप में सजे महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
बिजली कंपनी का अनोखा कारनामा, उपभोक्ता हो रहे हैरान-परेशान….
फरवरी में ही भेजा मार्च का एडवांस बिल
उज्जैन।तमाम प्रयासों के बावजूद शहर में विद्युत वितरण कंपनी की ओर से बिल जारी की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है। ताजा मामला जिसमें बिजली कंपनी ने एक घरेलू उपभोक्ता को मीटर रीडिंग के एक माह पहले ही आगे का बिजली बिल भेज दिया है। जो कंपनी के खोखले सिस्टम की पोल खोल रहा हैं।
जिसके बाद उपभोक्ता ने बिजली कार्यालय पहुंच कर अधिकारियों को शिकायत भी दर्ज करवा रहे हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। इस प्रकार की समस्या से परेशान होकर सैंकड़ों उपभोक्ता बिजली कंपनी के कार्यालयों में पहुंच रहे हैं।
एक उपभोक्ता रश्मी पालीवाल ने बताया कि बिजली कंपनी के हाल यह है कि अभी फरवरी माह चल रहा है और कंपनी ने लोगों को मार्च तक के बिल भेज दिए हैं। इस पर उपभोक्ता लगातार आपत्ति जता रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि जब मार्च की बिजली उन्होंने यूज की ही नहीं तो आखिर वह एडवांस में बिल क्यों चुकाए।
बगैर किसी पूर्व सूचना के काट रहे कनेक्शन
इन दिनों बिजली कंपनी के द्वारा 10 हजार से अधिक के बकायादारों पर कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान न तो उपभोक्ताओं को पूर्व में चेतावनी दी जा रही है और न ही सूचना। ऐसे में नियमित बिल भरने वाले उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नियमित नहीं होती मीटर रीडिग
अभिषेक नगर के उपभोक्ता एच सोनी ने बताया कि विभाग की ओर से कई इलाकों में स्मार्ट मीटर लगाए गए है। इसके चलते मीटर रीडर द्वारा तीन माह में एक बार रीडिंग की जा रही है। फिर एक साथ बिल थमा दिया जाता है, उपभोक्ताओं को एक साथ तीन माह का बिल भुगतान करने में खासी परेशानी होती है। वहीं उन्हें सबसिडी का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है।
इनका कहना है: इस प्रकार के कई शिकायतें मिली है, सभी उपभोक्ताओं के बिलों में सुधार किया गया है। – रिंकेश सिंह, एई बिजली कंपनी