- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
UJJAIN के लिए सौगातभरा दिन…केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने 11 सड़कों का किया शिलान्यास
उज्जैन के लिए सौगातभरा दिन… सड़कों से कई शहरों की कनेक्टिविटी के साथ गांवों को भी मिलेगी सुविधा
एयर टैक्सी और बोट चलाने की घोषणा
उज्जैन-देवास फोरलेन के साथ इन सड़को को मिली सौगात
उज्जैन।केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी उज्जैन पहुंच गए है.नितिन गडकरी ने सबसे पहले बाबा महाकाल के दर्शन किये .साथ में शिवराज भी मौजूद थे . केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गर्भग्रह में जाकर भगवान महाकाल का अभिषेक पूजन किया।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने 5722 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 11 सड़कों का शिलान्यास किया। गडकरी के आने से पहले केंद्रीय राज्यमंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग विभाग वीके सिंह (रिटायर्ड जनरल) ने महाकाल मंदिर में पूजा की।
उज्जैन-देवास फोरलेन के साथ इन सड़को की मिली सौगात
उज्जैन-देवास फोरलेन चौड़ीकरण 992 करोड़ लम्बाई 41 किलो मीटर,
उज्जैन-झालावाड़ टू लेन सड़क लागत 498 करोड़ ,134 किलो मीटर,
उज्जैन-बदनावर फोरलेन 1352 करोड़ 69 किलो मीटर,
उज्जैन-गरोंठ पैकेज-1 फोरलेन 1034 करोड़ 42 किलो मीटर
उज्जैन गरोठ फोरलेन पैकेज-2. 48 किलो मीटर कुल लागत 998 करोड़,
उज्जैन-गरोठ पैकेज-3, 952 करोड़ 46 किलो मीटर,
जवासियापंथ-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज 42 करोड़ 17 किलो मीटर,
इसके आलावा सुसनेर ,जीरापुर सहित अन्य सड़के भी शामिल है। सभी सड़कों का काम 2022 -23 तक पूरा हो जाएगा।