- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 31-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
“बेटी का विवाह हमारे बेटे से करो, वरना हम लड़की को उठा ले जाएंगे”
उज्जैन | मंगलवार की जनसुनवाई में कलेक्टर के पास फरियाद लेकर तराना से आई फरियादी मां सोनाबाई पति धन्नालाल गुर्जर ग्राम गावड़ी ने बताया कि शाजापुर जिले के टांडा गांव के निवासीगण दबाव बना रहे है कि नाबालिग बेटी का विवाह हमारे बेटे से करो, अन्यथा हम लड़की को उठा ले जाएंगे।
लड़की की मां सोनाबाई ने कहा कि हमने २० फरवरी को इस संबंध में एसपी को भी शिकायत की और कलेक्टर भी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तथा २८ मार्च को लड़की के मोबाइल पर धमकी भरा फोन आया कि शादी नहीं की तो तुझे उठा ले जाएंगे।
कलेक्टर को की गई शिकायत में महिला ने जीवन पिता अंबाराम, ईश्वर पिता अंबाराम, अंबाराम पिता दरियाली, लच्छू पिता शिवलाल, भरत पिता बलदेव, रतन पिता बलदेव, इंदरसिंह तथा गंगाराम सभी निवासी ग्राम टांडा तहसील बेरछा जिला शाजापुर पर आरोप लगाएं है कि जीवनसिंह से सगाई का दबाव बनाकर शादी अन्यथा अपहरण और एवज में ५ लाख रुपए मांग रहे है। इसके अलावा भी अन्य आवेदक अपनी समस्याओं के संबंध में जनसुनवाई में पहुंचे। यहां अधिकारियों ने संबंधित विभागों को समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।