- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त के बर्थडे पर उनकी तस्वीर और फूल लेकर पंजाब से उज्जैन पहुंची युवती
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (संजू बाबा) का फिल्म इंडस्ट्री में आज भी क्रेज बरकरार है। अब भी उनकी दीवानगी कम नहीं हुई है। 29 जुलाई को संजय दत्त का 62वां जन्मदिन है। इस मौके पर पंजाब की रहने वाली नीति उज्जैन पहुंची। महाकाल के दरबार में संजय दत्त की उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना की।
संजय दत्त का जन्म 29 जुलाई 1959 में मुंबई में हुआ था। देशभर में उनके फैन्स उन्हें अपने-अपने तरीके से शुभकामना दे रहे हैं। ऐसी ही एक फैन पंजाब से चलकर उज्जैन पहुंची। सावन में महाकाल मंदिर में संजय दत्त का फोटो लेकर पूजन करवाया। संजय दत्त की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की। नीति ने बताया, 28 साल से संजय दत्त का जन्मदिन मनाती आ रही हैं। दो बार वह संजय दत्त से भी मुलाकात कर चुकी हैंं।
नीति की मानें, तो वह संजय दत्त को अपना भाई मानती हैं, इसलिए वह उनके हर जन्मदिन पर लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस बार उनकी मां की मौत के बाद जन्मदिन पर भगवान महाकाल के दरबार में आई हैं। नीति ने गुरुवार को संजय दत्त की तस्वीर, हार, फूल डलिया में रखा। मंदिर में पुजारी से पूजन करवाकर प्रार्थना की।
संजय दत्त का सफर रहा है कठिन
बॉलीवुड में संजय दत्त का अब तक का सफर कठिन रहा है। ड्रग्स, जेल और फेफड़ों में कैंसर से लड़ने के बाद उन्होंने फिर से फिल्म इंडस्ट्री में मजबूती के साथ वापसी की। आने वाले महीनों में उनकी फिल्म केजीएफ चैप्टर-2 और पृथ्वीराज रिलीज होने वाली है। सुभाष घई के निर्देशन में बनी फिल्म खलनायक, महेश मांजरेकर के निर्देशन में बनी वास्तव समेत कई अन्य फिल्मों में दमदार अभिनय के लिए संजय दत को जाना जाता है।