- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 13-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
ब्रिज के नीचे था अवैध गोदाम, निगम ने ध्वस्त किया, गुमटियां भी हटवाईं
उज्जैन | नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ गैंग ने गुरुवार को माधवगंज स्थित बारह खोली के पास अवैध रूप सेे बीम-कालम खड़े कर बनाए जा रहे गोदाम को धराशाही कर दिया। इसी तरह पास ही में एक नाली पर बनाया अोटला भी तोड़ा। सहायक आयुक्त सुबोध जैन के अनुसार अतिक्रमण की शिकायत लंबे समय से मिल रही थी। निगम गैंग को विराेध का सामना भी करना पड़ा। निगम की अतिक्रमण हटाओ गैंग ने गुरुवार को देवास गेट-मालीपुरा मार्ग से अवैध रूप से लगाई गई चार गुमटियों को हटाया।
गैंग प्रभारी तौफिक खान के अनुसार के इनमें मोबाइल रिपेयरिंग, चाय, कटलरी और हैयर ड्रेसर की दुकान चलाई जा रही थी। उनके स्थान पर देवासगेट बस स्टैंड के अंदर लगी पांच गुमटियां लगाई जाएंगी। मुहिम शुक्रवार को भी जारी रहेगी।