- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
भाजपा ने टॉवर पर किया सामूहिक गान
उज्जैन। प्रदेश शासन द्वारा प्रत्येक माह की एक तारीख को विभागों में वंदे मातरम गायन पर प्रतिबंध लगाने का विरोध करने भाजपा नेता टॉवर पर एकत्रित हुए और नारेबाजी के बाद यहां सामूहिक वंदे मातरम गायन किया गया। खास बात यह कि गिनती के भाजपा नेताओं के विरोध प्रदर्शन की व्यवस्था में तीन थानों के टीआई, सीएसपी सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
महापौर सहित भाजयुमो नेता व कार्यकर्ता सुबह 11 बजे बाद टॉवर पर एकत्रित हुए। यहां प्रदेश शासन द्वारा शासकीय विभागों में वंदे मातरम गायन पर प्रतिबंध लगाने के विरोध में नारेबाजी की गई जिसके बाद टॉवर पर ही सामूहिक वंदे मातरम का गायन भी हुआ। खास बात यह रही कि विरोध प्रदर्शन और सामूहिक वंदे मातरम गान में गिनती के भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए लेकिन व्यवस्था संभालने के लिये यहां तीन थानों नीलगंगा, देवासगेट और माधव नगर के थाना प्रभारी, माधवनगर सीएसपी सहित भारी पुलिस बल, वज्र वाहन, फायर ब्रिगेड को तैनात किया गया था।
यातायात प्रभावित
जिस समय भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा टॉवर पर विरोध प्रदर्शन व सामूहिक गान किया जा रहा था उस दौरान यहां का ट्रैफिक प्रभावित हुआ। लोग परेशान भी हुए। पुलिस ने लोगों को दूसरे मार्गों से डायवर्ट कर आवागमन सुनिश्चित करवाया।