- भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले उज्जैन में विशेष अनुष्ठान: अंगारेश्वर मंदिर में टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना, शाम 7 बजे कोलंबो में हाई-वोल्टेज टक्कर; श्रीलंकाई पिच और मौसम पर सबकी नजर
- महाशिवरात्रि पर उज्जैन उमड़ा आस्था का सैलाब: अब तक 2.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, आज 10 लाख का अनुमान
- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
भेड़ चराने के लिए 35 हजार में सात बच्चों को राजस्थान से खरीदा, चंदूखेड़ी के जंगल से मुक्त कराया
उज्जैन | पाली राजस्थान के सात बच्चाें को 35 हजार में गड़रियों ने माता-पिता से खरीदा व उज्जैन लाकर उनसे भेड़े चरवा रहे थे। चाइल्ड लाइन को जन साहस देवास के माध्यम से बच्चों को बंधक बनाकर काम करवाने की सूचना मिली। इसके बाद चाइल्ड लाइन, महिला सशक्तिकरण, श्रम विभाग, विशेष किशोर पुलिस इकाई व बाल सहायता प्रकोष्ठ की टीम ने बड़नगर रोड चंदूखेड़ी के जंगलों में दबिश दी। यहां सातों बच्चे काम करते मिले, जिन्हें आजाद कराया व उन्हें खरीदने वाले गड़रियों को महाकाल पुलिस के हवाले किया। बुधवार शाम को कार्रवाई के लिए टीम चंदूखेड़ी पहुंची तो पता चला खरीदे गए बच्चों को बंधक बनाकर रखा है व उनसे कई घंटे काम करवाया जाता है। बच्चों की उम्र 8 से 15 साल है। सभी बच्चे ढाई साल से गड़रिए थानाराम निवासी धोलपुर के कब्जे में थे। चाइल्ड लाइन के केन्द्र समन्वयक नरेंद्रसिंह सेंगर ने बताया बच्चे चाइल्ड लाइन की देखभाल में है। परिजनों को सूचना दी है, उनके आने पर उन्हें सुपुर्द करेंगे। मजदूर परिवार द्वारा गरीबी के चलते बच्चों को सालभर के लिए चार से पांच हजार में बेच देने की यह पहली घटना नहीं है। केन्द्र समन्वयक सेंगर के मुताबिक 6 अप्रैल 2016 को इसी तरह कायथा से छह बच्चों को छुड़ाया था। वे भी राजस्थान के ही निवासी थे।