- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में संदिग्ध बैग मिला
उज्जैन। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के साथ ही देश में सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिये गये हैं। इसी के चलते सुबह भोपाल से उज्जैन आने वाली पैसेंजर ट्रेन में सुरक्षाकर्मियों ने यात्रियों की शिकायत पर एक बैग की तलाशी के दौरान संदिग्ध हालत में बरामद किया। इसी ट्रेन की उज्जैन में आरपीएफ और बीडीडीएस ने चैकिंग की।
आरपीएफ की सूचना पर बीडीडीएस टीम के दिनेश यादव, महेन्द्र शर्मा और विक्रम परमार, डॉग जेक प्रभारी बनवारीलाल उज्जैन रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां डॉग स्क्वाड, आरपीएफ अधिकारियों के साथ प्लेटफार्मों पर चैकिंग अभियान चलाया गया। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि सुबह भोपाल से उज्जैन आने वाली पैसेंजर ट्रेन में संदिग्ध बैग होने की सूचना पर बैरागढ़ में रोका गया था। बैग में संदिग्ध वस्तु रखी थी जिसमें से टिक-टिक की आवाज आ रही थीं।
बैरागढ़ में सुरक्षाकर्मियों ने संदिग्ध बैग बरामद करते हुए उज्जैन के लिये ट्रेन को रवाना कर दिया था, लेकिन सतर्कता और सुरक्षा के मद्देनजर आरपीएफ की सूचना पर बीडीडीएस, डॉग स्क्वॉड और पुलिस की टीम ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर भोपाल से उज्जैन पहुंची पैसेंजर ट्रेन की सघन चैकिंग की। इसके अलावा बीडीडीएस की टीम ने प्लेटफार्मों पर भी चैकिंग अभियान चलाया। उल्लेखनीय है कि कल जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने के बाद देश भर की सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क किया गया है और इसी के चलते ट्रेनों में भी चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।