- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
- उज्जैन दौरे पर CM: सपत्नीक अंगारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान का कियाअभिषेक; सेन समाज कार्यक्रम के बाद छिंदवाड़ा रवाना होंगे!
- महाअष्टमी पर महामाया मंदिर से शुरू हुई नगर पूजा: 28 किमी तक चली मदिरा की धारा, संत-महंतों की रही मौजूदगी; श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
- महाकाल की दिव्य भस्म आरती: चांदी के पट खुलते ही गूंजे जयकारे, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला से हुआ श्रृंगार
- महाकाल मंदिर की सुरक्षा पर संसद में उठी आवाज: राज्यसभा सांसद बोले- बढ़ती भीड़ के बीच CISF जैसी व्यवस्था जरूरी, हाईटेक सिस्टम की मांग
भोपाल सांसद ने बैरसिया में स्टेशन बनाने की सदन में उठाई मांग, बोले- चुनाव से पहले किया था वादा
सार
भोपाल से सांसद बने आलोक शर्मा ने बुधवार को संसद में भोपाल के बैरसिया विधानसभा क्षेत्र में रेलवे स्टेशन बनाने की मांग उठाई
विस्तार
भोपाल से सांसद बने आलोक शर्मा ने बुधवार को संसद में भोपाल के बैरसिया विधानसभा क्षेत्र में रेलवे स्टेशन बनाने की मांग उठाई है। उन्होंने संसद में कहा कि चुनाव से पहले क्षेत्र की जनता की मांग पर मैने वादा किया था कि अगर आप मुझे सांसद के रूप में चुन कर दिल्ली भेजेंगे तो मै आपकी मांगों उठाउंगा।
इसके साथ उन्होंने बैरसिया वाया गुना-अशोकनगर तक रेल लाइन के सर्वे की मांग की। उन्होंने रेल लाइन को बजट में शामिल किए जाने की बात भी कहीं।बजट में शामिल करने की मांग
सांसद शर्मा ने बुधवार को संसद में सभापति के माध्यम से रेल मंत्री से आग्रह किया है कि जनहित के इस मुद्दे को इसी बजट में शामिल किया जाए। जिससे बैरसिया में रेल लाइन का सर्वे किया जाकर लोगों को जल्द से जल्द रेल सुविधा का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि बैरसिया इलाके के लोग रेल सुविधा से वंचित है। इसलिए लाइन सर्वे और बैरसिया में रेलवे स्टेशन बनाने के लिए बजट में शामिल किया जाए।

स्टेशन शुरू होने से बढेगा रोजगार
बैरिया में रेल लाइन शुरू होने से ग्रामीणों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेगें । साथ ही व्यापार को गति मिलेगी। राजधानी भोपाल में एक और स्टेशन शुरू हो जाएगा जिससे बैरसिया से भोपाल स्टेशन आने की जरूरत नहीं होगी। अभी बैरसिया क्षेत्र के यात्रियों को भोपाल स्टेशन या रानीकमलापति स्टेशन आना पड़ता है।