- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
मंगलवार भस्म आरती दर्शन:भगवान महाकाल के मस्तक पर भांग चन्दन सूर्य अर्पित कर श्रृंगार
श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार तड़के 4 बजे पट खोलने के पश्चात भस्म आरती में भगवान महाकाल को जल से स्नान कराने के पश्चात मंत्रो उच्चार के साथ दूध दही घी शक्कर रस के पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया। पण्डे पुजारी ने भांग, चन्दन, सूखे मेवे, सिंदूर आभूषण अर्पित किया गया। भगवान महाकाल के मस्तक पर भांग चन्दन और सूर्य अर्पित कर श्रृंगार।
मस्तक पर रजत चन्दन का सूर्य, भांग, अबीर, शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी।
फल और मिष्ठान का भोग लगाया भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते है।