- भस्म आरती में शामिल हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, नंदी हाल में बैठकर किया महाकाल का जाप
- होलिका दहन से पहले रंगों में डूबा उज्जैन, मंदिरों में शुरू हुआ फाग महोत्सव; बाहर से भी पहुंचे श्रद्धालु
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: राजा स्वरूप में सजे बाबा, गूंजी जयकार
- महाकाल लड्डू प्रसाद पर वीडियो विवाद: कंटेंट क्रिएटर के खिलाफ आईटी एक्ट में मामला दर्ज, इंस्टाग्राम वीडियो के बाद मंदिर समिति ने की कार्रवाई; गुणवत्ता पर उठाए गए थे सवाल
- सिंहस्थ 2028: घाटों से 2 किमी दायरे में पार्किंग, 3 घंटे की बैठक में बना मेगा प्लान; भीड़ प्रबंधन के लिए लेवल 1, 2 और 3 पार्किंग मॉडल तैयार!
मध्यप्रदेश में सभी निवेशकों और उद्योगपतियों का है स्वागत – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल। ख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आईटी, आईटीइएस और ईएसडीएम सेक्टर के सभी निवेशकों और उद्योगपतियों का मध्यप्रदेश में निवेश के लिये आहवान करते हुए स्वागत किया है। उन्होंने राउंड-टेबल मीटिंग में संवाद करते हुए कहा कि निवेशकों और उद्योगपतियों को आईटी और इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में निवेश करने पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बेंगलुरु में इन्वेस्ट मध्यप्रदेश अंतर्गत इंटरैक्टिव सेशन में आईटी, आईटीइएस और ईएसडीएम सेक्टर की राउंडटेबल मीटिंग में निवेशकों और उद्योगपतियों से संवाद कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आईटी, आईटीइएस और ईएसडीएम सेक्टर की मांग को पूरा करने के लिए प्रदेश के एक्सीलेंस कॉलेज, आईटीआई और विश्वविद्यालयों में रोजगार परक कोर्सेस का संचालन किया जा रहा है। इनसे इस सेक्टर में मानव संसाधन संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में हरसंभव मदद मिलेगी। यह क्षेत्र वर्तमान परिदृश्य में सबसे अधिक रोजगार प्रदान करने वाला है। इंटरैक्टिव सेशन में वैश्विक व राष्ट्रीय परिदृश्य में आईटी में किये जा रहे प्रयासों व क्षेत्र की आवयश्कता के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा हुई। निवेशकों और उद्योगपतियों ने मध्यप्रदेश में आईटी क्षेत्र की प्रगति के लिए निवेशकों और उद्योगपतियों ने टेक्नीशियन की उपलब्धता, क्रिएटिव डिजाइनर, इनक्यूबेटर की सुविधा, यूनिकॉर्न और स्टार्ट-अप के लिए इको सिस्टम, कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग, आईटी यूनिवर्सिटी, फंड मैनेजमेंट आदि पर विचार रखे और सकारात्मक सुझाव दिए।