- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
मराठी नाटक हंसवा-फंसवी का मंचन, एक आर्टिस्ट ने 6 भूमिकाएं निभाई
महाराष्ट्र समाज के गणेशोत्सव के अंतर्गत रविवार रात कालिदास अकादमी स्थित संकुल हॉल में मराठी नाटक हंसवा-फंसवी का मंचन किया गया। जिसमें हिंदी व मराठी फिल्मों के कलाकार पुष्कर शोत्री ने मुख्य किरदार निभाया। पुष्कर शोत्री ने 6 तरह की भूमिकाएं निभाई।
कृष्णराव हेरंबकर नामक एक वरिष्ठ रंगकर्मी पर नाटक आधारित था। नाटक में 85 साल की उम्र में कृष्णराव को कला साधक सम्मान से पुरस्कृत किया जाने के लिए कार्यक्रम आयोजित होता है लेकिन रास्ते में बाधाओं के कारण कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने में विलंब होता है। जिसके कारण आयोजक दर्शकों को बांधे रखने के लिए कई प्रयास करते हैं।
मंचन समारोह में अध्यक्ष अश्विन खरे के साथ अतिथि विनायक शाहगडकर व गोपाल महाकाल उपस्थित थे। स्वागत प्रदीप पाठक, सतीश हरणे व अमृतफले दंपती ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।