- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
अब त्योहारों पर तीसरी आंख से चौकसी
आधुनिक और हाईटेक समय में पुलिस विभाग भी अब अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से भीड़ नियंत्रण के साथ अपराधों की रोकथाम में लगा है। सिंहस्थ के दौरान पुलिस मुख्यालय भोपाल से उज्जैन पुलिस को ड्रोन उपलब्ध कराये गये थे जिनका वर्तमान में पुलिस द्वारा तीसरी आंख के रूप में उपयोग किया जा रहा है।
त्योहारों के मद्देनजर भोपाल से विशेषज्ञ टीम ड्रोन लेकर उज्जैन पहुंची और ईद के दौरान भीड़ पर नजर भी रखी गई।ईद के बाद आगामी दिनों में अनंत चौदस चल समारोह, नवरात्रि, दशहरा आदि त्योहार आने वाले हैं। इसके लिये पुलिस द्वारा अतिरिक्त फोर्स लगाकर तैयारियां पूर्व से की जाती हैं साथ ही अब पुलिस विभाग को अत्याधुनिक तकनीक और कैमरों से लैस ड्रोन भी मिल चुके हैं जिनका उपयोग संदिग्धों पर नजर रखने के साथ भीड़ नियंत्रण के लिये किया जा रहा है।
दो एसआई व एक एएसआई स्तर के पुलिस अधिकारी की टीम को पुलिस मुख्यालय रेडियो भोपाल से ड्रोन व किट के साथ उज्जैन भेजा गया है। उक्त टीम ने सुबह क्षीरसागर कुश्ती एरिना से सुबह ड्रोन का संचालन किया और ईदगाह, छत्रीचौक आदि क्षेत्रों में भीड़ पर नजर भी रखी।