- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
यातायात विभाग ने छेड़ा मुंह पर कपड़ा बांधकर घूमने वाले युवाओं के खिलाफ अभियान
सर, घर जाना है, प्लीज छोड़ दीजिए, सर, धूप से बचने के लिए स्कार्फ बांधा है। इस तरह के बहाने युवा पुलिस के सामने बनाते आए तो कुछ युवतियों ने ऐसी कार्रवाई पर रोष भी जाहिर किया। उनका कहना था कि हमें बेवजह परेशान किया जा रहा है। पुलिस को बदमाशों पर ध्यान देना चाहिए। इस पर पुलिस ने कुछ को समझाइश देकर छोड़ दिया और कुछ के चालान बनाए।
चालान उन युवाओं के बनाए गए जिनके वाहनों में कोई कमी (इंश्योरेंस, लाइसेंस नहीं होना) थी। दरअसल सोमवार से पुलिस ने मुंह पर कपड़ा बांधकर घूमने वाले युवाओं के खिलाफ अभियान की शुरुआत की थी। पहले दिन करीब ३०० युवाओं को रोका गया और ५० से अधिक स्कॉर्फ जब्त किए गए। इस दौरान कई लड़कियां बहाने बनाती नजर आईं तो कई लड़कियां रोने लगीं।
इस पर पुलिस ने उन्हें मुंह पर कपड़ा न बांधने की समझाइश देते हुए जाने दिया। शहर में लगातार हो रही वारदातों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने यह अभियान शुरू किया है।