- उज्जैन में युवती पर बीच सड़क जानलेवा हमला: पहले पीछा करने की शिकायत, कार्रवाई न होने के 11 दिन बाद आरोपी ने किए 14 चाकू के वार
- उज्जैन पहुंचे दिग्विजय सिंह, राम मंदिर ट्रस्ट पर साधा निशाना: चंपत राय के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कांग्रेस चलाएगी जनजागरण अभियान
- उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर बड़ी कार्यशाला, सीएम मोहन यादव बोले- 40 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए हर स्तर पर हों पुख्ता इंतजाम
- महाकाल मंदिर में शनिवार की भस्म आरती, राजा स्वरूप में भक्तों को दिए दिव्य दर्शन
- Ujjain Blast Case: बड़नगर विस्फोट मामले में ATS की एंट्री, फोरेंसिक जांच के बीच क्रेन मालिक का बयान आया सामने
राज्य बीमारी सहायता निधि के तहत 42 लाख 99 हजार की सहायता
राज्य बीमा सहायता निधि योजना अन्तर्गत इस वित्तीय वर्ष में उज्जैन जिले में 46 प्रकरणों में 42 लाख 99 हजार रूपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई गई है।
राज्य बीमारी सहायता निधि अन्तर्गत प्रदेश के गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के सदस्यों को 21 चिन्हित गंभीर जीवन घातक बीमारियों से पीड़ित होने पर न्यूनतम 25 हजार रूपये से अधिकतम दो लाख रूपये तक चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। मरीज राज्य शासन द्वारा चिन्हित निजी अस्पतालों में इलाज करवा सकता है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.प्रदीप व्यास ने यह जानकारी देते हुए बताया कि म.प्र.राज्य बीमारी सहायता निधि योजना अन्तर्गत सहायता राशि प्राप्त करने हेतु रोगी को जिला चिकित्सालय में सीएमएचओ को निर्धारित प्रपत्र में आवेदन भरकर देना होता है। आवेदन-पत्र के साथ संलग्न प्रपत्र में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन का प्रमाण-पत्र भी देना अनिवार्य है। ऐसे सभी प्रकरण लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अन्तर्गत 10 दिवस में निराकृत करने का प्रावधान है।