- उज्जैन में युवती पर बीच सड़क जानलेवा हमला: पहले पीछा करने की शिकायत, कार्रवाई न होने के 11 दिन बाद आरोपी ने किए 14 चाकू के वार
- उज्जैन पहुंचे दिग्विजय सिंह, राम मंदिर ट्रस्ट पर साधा निशाना: चंपत राय के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कांग्रेस चलाएगी जनजागरण अभियान
- उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर बड़ी कार्यशाला, सीएम मोहन यादव बोले- 40 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए हर स्तर पर हों पुख्ता इंतजाम
- महाकाल मंदिर में शनिवार की भस्म आरती, राजा स्वरूप में भक्तों को दिए दिव्य दर्शन
- Ujjain Blast Case: बड़नगर विस्फोट मामले में ATS की एंट्री, फोरेंसिक जांच के बीच क्रेन मालिक का बयान आया सामने
25 सितम्बर से कैंसर का उपचार होगा प्रारम्भ कैंसर परिसर की योजना की जिम्मेदारी सहायक कलेक्टर को
उज्जैन कलेक्टर संकेत भोंडवे ने उज्जैन संभाग में प्रारम्भ हो रहे बहुउद्देशीय कैंसर अस्पताल की रूपरेखा व योजना बनाने की जिम्मेदारी सहायक कलेक्टर रानी बंसल को सौंपी है। कलेक्टर ने कहा कि 25 सितम्बर से कैंसर का उपचार प्रारम्भिक तौर पर प्रारम्भ कर दिया जाये तथा इसका विधिवत शुभारम्भ 2 अक्टूबर से हो जाये। वहां पार्किंग, पेयजल, कक्षों की नम्बरिंग तथा कीमोथैरेपी जैसी व्यवस्था ऊंचे दर्जे की रहे। उन्होंने सिविल सर्जन डॉ.एन.के.त्रिवेदी को कैंसर रोगी कल्याण समिति के नाम से बैंक खाता खोलने के भी निर्देश दिये। कलेक्टर भोंडवे ने शासन स्तर से 10 लाख रूपये की मांग करने के भी निर्देश दिये हैं, जिसका उपयोग एचआर मैनेजमेंट और सिक्योरिटी के उपयोग के लिये किया जाना है।
सामाजिक संस्थाओं से कलेक्टर ने की अपील
उज्जैन कलेक्टर संकेत भोंडवे ने जिले की ऐसी संस्थाओं से अपील की है जो कैंसर उपचार में सहयोग करे। आगे आने वाली संस्थाएं समय, धन और उपकरणों की सहायता कर सकती है। कैंसर उपचार के लिये एक खाता भी खोला जा रहा है, जिसमें वे धनराशि जमा करा सकते हैं। ऐसी संस्थाओं के साथ कलेक्टर ने आगामी समय में बैठक करने की बात भी कही।