- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
महाकाल को पांच किलो का चांदी का पात्र अर्पित:एक किलो से अधिक की चांदी की सिल्ली भी दान की भक्त ने
उज्जैन। भगवान महाकाल के आंगन में देशभर से आने वाले भक्त कई तरह की सामग्री का दान करते है। सोमवार को भगवान महाकाल के जलाभिषेक के लिए 5 किलो से अधिक वजन का चांदी का पात्र और एक किलो से अधिक वजन की चांदी की सिल्ली अर्पित की है।
श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन के लिए सोमवार को राजस्थान के हिन्डौन जिला करोली से आए श्रद्धालु संतोष कुमार गोयल व जितेन्द्र कुमार गोयल ने करीब 5 किलो 463 ग्राम चांदी का अभिषेक पात्र भगवान को अर्पित किया। इसी तरह उज्जैन निवासी राधा शिवनारायण जायसवाल ने 1 किलो 768 ग्राम चांदी के 3 नग चौरस (सिल्ली) दान किए। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से प्रशासक गणेश कुमार धाकड़, सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने दानदाता को भगवान महाकाल का स्मृति चिन्ह और प्रसाद भेंट किया। गौरतलब है कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालु देश-विदेश से दर्शन के लिए आते है। श्रद्धालु सोने-चांदी की वस्तु, रूपए का दान करते है। इसी प्रकार कुछ श्रद्धालु मंदिर समिति के अन्य प्रकल्प अन्नक्षेत्र के लिए अन्नदान, मंदिर की गौशाला में पशुआहार, चिकित्सा विभाग के लिए आवश्यक सामग्री का भी दान करते है।