- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
महाकाल को 4 लाख के रजत मुकुट और मुंडमाला अर्पित:सिवनी के भक्त ने पांच किलो वजनी आभूषण दान किए
श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन को आए सिवनी के एक भक्त ने पांच किलो से अधिक वजनी चांदी का मुकुट और मुंडमाला भगवान महाकाल को अर्पित किया है। मुकुट व मुंडमाला की कीमत चार लाख से अधिक बताई गई है। मंदिर समिति ने दान प्राप्त कर दानदाता का सम्मान कर सामग्री की रसीद प्रदान की है। इसी तरह दिल्ली के एक भक्त ने शनिवार को तीन किलो से अधिक वजन का चांदी का छत्र बाबा महाकाल को अर्पित किया था।
श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए आए मध्य प्रदेश के सिवनी नगर निवासी धर्म नारायण तिवारी ने स्वामी वीतरागानंद महाराज की प्रेरणा से भगवान महाकाल को चांदी का सुंदर नक्काशीदार मुकुट, नर मुंडमाला अर्पित की है। चांदी के आभूषण का वजन 5 किलो 340 ग्राम है। भगवान को अर्पित आभूषण का मूल्य चार लाख आठ हजार पाँच सौ दस रूपए है। स्वामी वीतरागानंद ने बताया कि दानदाता तिवारी का स्वास्थ्य खराब होने के बाद उनकी दोनो बेटी ने भगवान महाकाल से शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की थी। उनके पिता का स्वास्थ्य ठीक होने के बाद परिवार के सदस्यों ने सवा पांच किलो चांदी से बने मुकुटवा मुंडमाला आभूषण भगवान महाकाल को अर्पित किए है। मंदिर समिति की ओर से प्रशासक संदीप सोनी ने आभूषण प्राप्त कर दानदाता को भगवान महाकाल का प्रसाद भेंट कर प्राप्त सामग्री की रसीद प्रदान की है।
दो लाख का चांदी का छत्र दान में मिला
श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार को नई दिल्ली से आए भक्त अनिल शुक्ला ने पं. राजेश व्यास की प्रेरणा से 3 किलो 320 ग्राम 200 मिलीग्राम वजन का चांदी का छत्र भगवान महाकाल के चरणों में अर्पित किया। मंदिर समिति की ओर सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने चांदी का छत्र ग्रहण कर दानदाता को रसीद प्रदान कर भगवान महाकाल का प्रसाद भेंट किया। चांदी के छत्र की कीमत करीब दो लाख से अधिक बताई गई है। गौरतलब है कि भगवान महाकाल के भक्त अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के चरणों में सोने, चांदी के गहनों के साथ ही नकद राशि का दान करते है।