- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
महाकाल मंदिर की सफाई ठेका व्यवस्था पर उठे सवाल
उज्जैन । सिंहस्थ में महाकाल मंदिर की साफ सफाई की व्यवस्था का ठेका ५६ लाख रूपये साल के हिसाब से दिया गया था। सिंहस्थ के दौरान पूरे महाकाल मंदिर की साफ सफाई ५६ लाख में आसानी से हो रही थी। महाकाल मंदिर में मार्च महिने में सफाई का ठेका तीन करोड़ ८५ लाख में दिया गया जिस पर अब सवाल खड़े होना शुरू हो गये हैं। अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए यह ठेका दिया गया है। मार्च माह में पुणे की कंपनी बीबीजी नामक एजेंसी को ठेका दिया गया। सूत्रों का कहना है कि प्रबंध समिति से जुड़े एक अधिकारी के परिजनों को उपकृत करने के लिए यह ठेका दिया गया है। फिलहाल जो भी हो मंदिर के ठेके को लेकर प्रभारी मंत्री के द्वारा जांच करवाने की बात से मंदिर में हलचल का माहौल है और बीबीजी के कर्ताधर्ता अपना ठेका बचाने की जुगाड़ में लगे हुए हैं।
सफाई का ठेका किसी का भी हो बक्शा नहीं जाएगा
दो दिन पूर्व प्रभारी मंत्री भूपेंद्रसिंह महाकाल मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे। पूजन करने के बाद सफाई ठेके को लेकर भी उनसे सवाल किये गए तो उन्होंने कहा कि वे अपने स्तर पर जांच करवाएंगे। सफाई का ठेका किसी का भी हो उसे बक्शा नहीं जाएगा।