- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
महाकाल मंदिर के गर्भगृह में भरा पानी, पुजारियों और दर्शनार्थियों को परेशानी
उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर के गर्भगृह में शुक्रवार को पानी भर गया। इससे पुजारी और दर्शनार्थियों को खासी परेशानी हुई।
गर्भगृह व नंदी हॉल के बीच स्थित गलियारे की होदी की मोटर खराब हो जाने से कर्मचारी पानी बाहर नहीं निकाल पाए। हौदी ओवरफ्लो होने से पानी गर्भगृह में घुस गया। पुजारी व श्रद्धालुओं ने पानी में खड़े रहकर भगवान की पूजा-अर्चना की।
गर्भगृह और नंदीहॉल के बीच गलियारे में हौदी है। इसमें भगवान को अर्पित किया जाना वाला जल, दूध, पंचामृत आदि एकत्रित होता है। मोटर से इस पानी को बाहर निकाला जाता है।
शुक्रवार सुबह 9.30 बजे गर्भगृह और नंदीहॉल के बीच स्थित गलियारे की होदी की मोटर खराब हो गई। इससे गर्भगृह में पानी भर गया। पुजारियों ने बाल्टी आदि पात्र से पानी निकाला।
ताबड़तोड़ सुधरवाई मोटर
गर्भगृह के पास मोटर खराब होने की सूचना मिलने पर अधिकारियों ने तत्काल मैकेनिक बुलवाया। एक घंटे में मोटर सुधरी।