- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
- शादी से मना करने पर घर में घुसा युवक, युवती पर किया हमला; 48 घंटे में गिरफ्तार
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
महाकाल मंदिर में दीपावली के एक दिन बाद से बढ़ेगी दर्शनार्थियों की संख्या
ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में दीपावली के एक दिन बाद 13 नवंबर से दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ेगी। दीपावली के बाद करीब एक सप्ताह तक गुजरात व महाराष्ट्र के श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचेंगे। मंदिर प्रशासन द्वारा भारी भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।
दीपावली के अगले दिन से गुजरात व महाराष्ट्र क्षेत्र के श्रद्धालु तीर्थाटन के लिए निकलते हैं। बीते कुछ वर्षों में इस क्षेत्र के दर्शनार्थी बड़ी संख्या में महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचते हैं। इस दौरान मंदिर के आसपास की होटलें व यात्री गृह फुल रहते हैं।
बाजार में भी खासी रौनक नजर आती है। महाकाल दर्शन के बाद यात्री कालभैरव, मंगलनाथ व चिंतामन गणेश मंदिर में भी दर्शन पूजन के लिए पहुंचते हैं। बता दें श्रावण मास के बाद से मंदिर में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में थोड़ी कमी आई थी। दीपावली के चलते स्थानीय श्रद्धालु भी कम ही मंदिर पहुंच रहे हैं। दीपपर्व संपन्न होते ही आस्था का सैलाब उमड़ेगा।
दीपावली के दूसरे दिन सोमवती अमावस्या
दीपावली के दूसरे दिन सोमवती अमावस्या का महासंयोग बन रहा है। इस दिन देशभर से शिप्रा व सोमकुंड में स्नान करने आने वाले श्रद्धालु महाकाल दर्शन व महाकाल महालोक को देखने पहुंचेंगे। मंदिर प्रशासन के अनुसार इस दिन से ही मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ जाएगी। इसके लिए कर्मचारियों की विशेष तैनाती की जा रही है।