- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत आभूषणों से सजे बाबा, गूंजे जयकारे
- हनुमान जन्मोत्सव आज, उज्जैन में हो रहे विशेष पूजन-अनुष्ठान: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज की साधना अत्यंत फलदायी; 108 हनुमान मंदिरों में दर्शन से वर्षभर मिलती है कृपा
महाकाल मंदिर से लगा त्रिवेदी का आखिरी मकान भी तोड़ा
उज्जैन। महाकाल मंदिर से लगा त्रिवेदी परिवार के अवैध कब्जे वाले मकान को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में नगर निगम की टीम ने जमींदोज कर दिया। इससे पहले नगर निगम की गैंग ने करीब तीन घंटों की मशक्कत के बाद 6 ट्राली से अधिक घरेलू सामान खाली किया।
महाकालेश्वर मंदिर की जमीन सर्वे नं. 21/12 पर कुमुद रंजन पिता कृष्णा द्वारा अवैध कब्जा कर पक्का मकान निर्माण कर लिया गया था। इस अवैध कब्जे को मुक्त कराने के लिये नगर निगम द्वारा नोटिस जारी किया गया तो इस पर कुमुदरंजन की ओर से कोर्ट से स्टे प्राप्त कर लिया गया तभी से मामला प्रशासन में विचाराधीन था। कोर्ट के स्टे की अवधि खत्म होते ही आज सुबह प्रशासनिक अधिकारी नगर निगम की अतिक्रमण हटाने वाली गैंग के साथ यहां पहुंचे और सबसे पहले मकान खाली कराने का काम प्रारंभ किया गया। नगर निगम और विकास प्राधिकरण की 6 से अधिक ट्रालियों में भरकर घरेलू सामान को त्रिवेणी संग्रहालय के पास रखवाया गया और 11 बजे महाकालेश्वर की आरती प्रारंभ होते ही नगर निगम की दो जेसीबी मशीनों ने मकान के दोनों तरफ से तुड़ाई कार्य प्रारंभ किया।
हत्या के बाद चर्चा में आया था परिवार
श्रावण मास में महाकालेश्वर मंदिर में परिवार के साथ दर्शन करने आये युवक विष्णु पांचाल निवासी जयसिंहपुरा की हत्या के बाद त्रिवेदी परिवार चर्चा में आया था। उसी समय कलेक्टर के निर्देश पर नगर निगम की गैंग ने त्रिवेदी परिवार द्वारा कब्जे किये गये महाकाल मंदिर से लगे दो मकान धराशायी कर दिये थे, लेकिन कुमुदरंजन को कोर्ट से स्टे मिल गया था इस कारण एक मकान की तुड़ाई शेष रह गई थी और आज स्टे की अवधि समाप्त होते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने त्रिवेदी परिवार का आखिरी मकान भी जमींदोज कर खाली हुई जगह का कब्जा महाकाल मंदिर प्रबंध समिति को दिलाया।