- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
महाकाल में होली के बाद बदलेगा आरतियों का समय
शीतलता के लिए भगवान करेंगे ठंडे जल से स्नान…
उज्जैन। ऋतु परिवर्तन का असर भगवान की दिनचर्या पर भी पड़ता है। होली से ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत मानी जाती है। होली के बाद से भगवान श्री महाकाल को ठंडे जल से स्नान करवाया जाएगा। अभी भगवान को गर्म जल से स्नान करवाया जा रहा है। इसी के साथ आरतियों के समय में भी परिवर्तन किया जाएगा।
शीत ऋतु की शुरुआत कार्तिक मास से होती है। इसीलिए दिवाली से पूर्व रूप चतुर्दशी से भगवान श्री महाकालेश्वर को गर्म जल से स्नान करवाया जाता है यह सिलसिला होली पर्व तक चलता है। होलिका दहन के साथ ही ग्रीष्म की ऋतु की शुरुआत हो जाती है। इसीलिए होली पर्व के बाद भगवान को ठंडे जल से स्नान करवाया जाएगा।
वहीं आरतियों के समय में भी बदलाव होगा। होलिका दहन १७ मार्च को होगा और अगले दिन चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा है। इस दिन से भगवान को ठंडे जल से स्नान का सिलसिला शुरू होगा जो कार्तिक मास की चतुर्दशी तक चलेगा। वहीं महाकाल की आरतियों के समय में भी बदलाव होगा। दद्योदक आरती सुबह 7 से ७.४५ बजे तक, तृतीय भोग आरती सुबह १० से १०.४५ तक और संध्या आरती शाम ७ से ७.४५ तक होगी। वहीं भस्मारती और शयन आरती के समय में बदलाव नहीं होगा। भस्मारती सुबह ४ बजे और शयन आरती रात्रि १०.३० से ११ बजे तक होती है।