- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
महाकाल में 40 लोगों का उपचार किया, कुछ को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा
उज्जैन। रविवार को ऋषि नगर निवासी वृद्ध और सोमवार को मुंबई के वृद्ध की हृदयाघात से मृत्यु हो गई थी। इस दौरान मंदिर परिसर में चिकित्सा इंतजाम की खामियां उजागर हुई थीं। कलेक्टर ने मंदिर परिसर में दो स्थानों पर अतिरिक्त संसाधनों के साथ चिकित्सा कर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिये जाने के बाद सुबह मंदिर परिसर में स्ट्रेचर, व्हील चेयर के इंतजाम करने के साथ ही निर्गम द्वार पर भी डॉक्टर व नर्स की ड्यूटी लगाई गई। यहां मंदिर परिसर प्याऊ के पास बने अस्थायी अस्पताल की महिला डॉ. शालिनी पंवार ने बताया कि सुबह से 10 बजे तक 40 से अधिक लोग उपचार कराने के लिये पहुंच चुके थे जिनमें कुछ लोगों की तबियत अधिक खराब होने पर उन्हें एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय भी भेज दिया गया।
डॉ. पंवार ने चर्चा में बताया कि भीड़ में अधिक देर तक खड़े रहने के कारण वृद्धों को की तबियत बिगड़ रही है। अधिकांश लोगों को घबराहट, ब्लडप्रेशर, दर्द की शिकायतें सामने आई हैं जिनको तुरंत उपचार दिया जा रहा है। मंदिर परिसर में ही एक कमरे में गंभीर व्यक्ति को लेटाकर बाटल आदि चढ़ाने की व्यवस्था भी की गई है।