- महाशिवरात्रि पर महाकाल में आस्था का सैलाब: 2 दिन में 8 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे, शीघ्र दर्शन से 62.50 लाख की आय; 1.95 करोड़ के 410.6 क्विंटल लड्डू प्रसाद की बिक्री
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती, सभा मंडप से गर्भगृह तक गूंजा “जय श्री महाकाल”: स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट, पंचामृत अभिषेक और भव्य श्रृंगार के साथ हुए दिव्य दर्शन!
- महाशिवरात्रि पर महाकाल को अर्पित हुआ पुष्प सेहरा, दोपहर में हुई विशेष भस्म आरती; चार प्रहर पूजन के बाद हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में विक्रमोत्सव 2026 की शुरुआत: महाशिवरात्रि से 19 मार्च तक चलेगा सांस्कृतिक महापर्व, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन; ‘शिवोह्म’ संगीत संध्या से सजी पहली शाम
- पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय: 18–19 फरवरी को ग्वालियर-चंबल और उज्जैन संभाग में बारिश के संकेत। कई जिलों में अलर्ट जारी; भोपाल-इंदौर में बादल छाने की संभावना, फरवरी में तीसरी बार बदलेगा मौसम
महिला को बचाने पहुंचे प्रधान आरक्षक पर शराब तस्कर बदमाशों ने किया प्राणघातक हमला
भोपाल से इवेंट मिला तो एफआरवी से घटना स्थल पर पहुंचा था, आरोपी गिरफ्तार
उज्जैन।महिला को पिटाई से बचाने पहुंचे प्रधान आरक्षक पर शराब तस्करों ने हमला करके घायल कर दिया। बुरी तरह से उसे लहुलुहान करके फरार हो गए। बाद में चिमनगंज पुलिस ने चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रधान आरक्षक भोपाल से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंचा था। मंगल नगर में रहने वाली महिला ने डायल 100 को शिकायत दर्ज कराई थी कि घर के सामने रहने वाले बदमाश पत्थरबाजी कर रहे हैं। यह सूचना भोपाल से एफआरवी पर तैनात प्रधान आरक्षक को मिली थी तब वे वहां पहुंचे थे।
यह था मामला
हरिराम पिता कालूराम निवासी पुष्पांजलि नगर पंवासा थाने में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ है और डायल 100 वाहन में ड्यूटी करता है। रात करीब 11.30 बजे उसे भोपाल से इवेंट मिला कि मंगल कालोनी में राजकुमारी नामक महिला के घर बदमाशों द्वारा विवाद और पत्थरबाजी की जा रही है। हरिराम डायल 100 वाहन के ड्रायवर जीवन के साथ तुरंत घटना स्थल पर पहुंचा। यहां राजकुमारी ने बताया कि घर के सामने रहने वाले गणेश बरगुंडा, लक्की बरगुंडा, पांडु और आकाश द्वारा विवाद करते हुए घर पर पत्थरबाजी की जा रही है।
हरिराम ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो चारों लोग लट्ठ सहित अन्य हथियार लेकर घरों से निकले और पहले डायल 100 वाहन के चालक जीवन पर हमला करने लगे। जीवन मौके से भागा तो बदमाशों ने हरिराम पर लट्ठ से हमला कर दिया जिससे उसके सिर, गर्दन, पीठ में चोंटे आईं और खून निकलने लगा। जब बदमाश प्रधान आरक्षक हरिराम को पीटकर भाग गये तो जीवन उसे डायल 100 वाहन में डालकर चिमनगंज थाने आया। यहां अधिकारियों को घटना की जानकारी देकर जिला चिकित्सालय ले गया जहां हरिराम के सिर में टांके आये और उसे भर्ती किया गया।
इसलिये पंवासा थाने का वाहन पहुंचा
मंगल कालोनी क्षेत्र चिमनगंज थाने के अंतर्गत आता है। पहले चिमनगंज थाने को ही मारपीट का इवेंट दिया गया था, लेकिन चिमनगंज थाने के डायल 100 वाहन खराब होने की वजह से पंवासा थाने को उक्त इवेंट दिया गया। इवेंट मिलने के तुरंत बाद प्रधान आरक्षक अकेले ही डायल 100 वाहन से घटना स्थल पर पहुंचा था।
शराब तस्कर हैं बदमाश, चारों पकड़ाये- पुलिस ने बताया कि गणेश, लक्की, पांडु और आकाश आदतन बदमाश हैं और अवैध शराब बेचते हैं। प्रधान आरक्षक के साथ मारपीट के मामले में चारों को रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया है।