- महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए अभिनेता मेका श्रीकांत, नंदी हॉल में बैठकर किया जाप
- श्री महाकालेश्वर मंदिर में दिव्य भस्म आरती सम्पन्न: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधि-विधान से हुआ पूजन, राजा स्वरूप में बाबा महाकाल दिए दर्शन!
- उज्जैन में मानवता की मिसाल, शिप्रा आरती के दौरान बिछड़ी बुजुर्ग महिला को उज्जैन पुलिस ने 6 घंटे में ढूंढ निकाला!
- भारतीय टीम के खिलाड़ी नितेश कुमार रेड्डी पहुंचे महाकाल मंदिर, भस्म आरती में हुए शामिल!
- महाकाल की नगरी उज्जैन में RSS का ऐतिहासिक हिंदू सम्मेलन अभियान, 65 बस्तियों में एक साथ आयोजन का लक्ष्य
महिला दिवस पर ये क्या…महिलाओं ने बजाए थाली-बर्तन, दी चेतावनी
उज्जैन | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं ने टॉवर चौराहे पर खूब बर्तन-थाली बजाए। दरअसल, संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन की महिलाओं ने हड़ताल शुरू की है। टॉवर पर बर्तन बजाकर प्रदर्शन किया, तो सभी के लिए कौतुहल बन गया।
आंगनवाड़ी के बाद संविदा स्वास्थ्यकर्मी और आशा-उषा भी मैदान में
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल समाप्त होने के बाद अब संविदा स्वास्थ्य कर्मी, आशा-उषा कार्यकर्ता भी हड़ताल के मैदान पर उतर आई हैं। गुरुवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शाजापुर के गांधी उपवन में धरना देकर विरोध प्रकट किया। मांगें नहीं मानने पर इन्होंने थाली-बर्तन बजाए तथा नारेबाजी कर चेतावनी भी दी।