- महाकाल मंदिर पहुंचे सुनंदा शर्मा और मनीष मल्होत्रा: नंदी हॉल से किए दर्शन, लिया आशीर्वाद
- एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने महाकाल में की भस्म आरती: सुबह 4 बजे पहुंचीं, 2 घंटे तक रहीं शामिल
- श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के भस्म आरती, दिव्य श्रृंगार के साथ हुए बाबा महाकाल के दर्शन; आरती में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु
- पंचकोशी यात्रा 12 अप्रैल से: 2 दिन पहले ही उज्जैन पहुंचने लगे श्रद्धालु, हर साल 2-3 लाख की भागीदारी
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद हुआ दिव्य श्रृंगार, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : 13 जून को रामेश्वर जाएंगे यात्री, 18 को होगी वापसी
उज्जैन :- मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना तहत उज्जैन जिले से 13 जून को रामेश्वरम के लिए यात्रा जाएगी। यात्रा की वापसी 18 जून को होगी। उज्जैन जिले को इस यात्रा के लिए 307 यात्रियों का लक्ष्य दिया है। यात्रा के लिए आवेदन पत्र 25 मई तक प्राप्त किए जाएंगे। रामेश्वर तीर्थ यात्रा के इच्छुक एवं पात्र व्यक्ति, जिनके द्वारा पूर्व में इस योजना का लाभ नहीं लिया हो, अपने आवेदन निर्धारित प्रपत्र में संबंधित नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत एवं जनपद पंचायत में जमा कर सकते हैं। जिन व्यक्तियों द्वारा पूर्व में आवेदन किए गए हों और उनके द्वारा यात्रा का लाभ नहीं लिया गया हो तो वे सप्रमाण सादे कागज पर इस यात्रा में जाने की सहमति संबंधित नगरीय निकाय अथवा ग्रामीण निकाय को दे सकते हैं। उनके आवेदन-पत्र को इस यात्रा के लिए मान्य किया जाएगा।