- उज्जैन में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: हरसिद्धि मंदिर में हुई घट स्थापना, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़!
- महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए गायक विशाल मिश्रा, नववर्ष कार्यक्रम से पहले लिया आशीर्वाद
- गुड़ी पड़वा पर उज्जैन में नववर्ष का हुआ भव्य आगाज: शिप्रा किनारे जुटी हजारों की भीड़, महाकाल मंदिर में वैदिक मंत्रों के बीच होगा ध्वजारोहण; दोपहर में CM करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण
- तड़के भस्म आरती में उमड़ी भीड़: गुड़ी पड़वा पर बाबा महाकाल ने दिव्य रूप में दिए दर्शन, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा मंदिर
- उज्जैन में गूंजेगा “नववर्ष का शंखनाद”, गुड़ी पड़वा पर महाकाल मंदिर में लहराएगा ब्रह्मध्वज
मैथी तीन और मटर बिक रहा सात रुपए किलो
चिमनगंज स्थित थोक सब्जी मंडी में सब्जियों की जोरदार आवक होने से भाव अर्श से फर्श पर आ गए हैं। कुछ दिनों पहले तक ४० से ५० रुपए किलो बिक रही मैथी अब तीन रुपए किलो बिक रही है। बावजूद व्यापारियों को खरीदार नहीं मिल रहे हैं। इसी तरह मटर के भाव भी ७ रुपए किलो हो गए हैं जो कुछ दिनों पहले तक ६० रुपए थे।
आवक बढऩे के कारण बीते २५ दिनों में सब्जियों के भाव में काफी कमी आई है। सब्जियों के भाव में तीन गुना गिरावट देखने को मिली है। आसपास के क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में सब्जियां बिकने मंडी में पहुंच रही हैं। वर्तमान में सब्जियां न्यूनतम भाव पर बिक रही हैं।
थोक बाजार में भाव और भी कम हैं। सब्जी व्यापारियों के मुताबित ठंड के मौसम में सब्जियों की आवक और वैरायटियांं बढ़ जाती हंै। ऐेसे में बड़ी मात्रा में सब्जियां बिकने आ रही हैं। चिमनगंज स्थित थोक सब्जी मंडी के आडतिए अरविंद पेटी और भगवान डोडिया ने बताया करीब २५ दिनों से सब्जियों की बंपर आवक हो रही है। तराना, ताजपुर, हरसोदन, इंदौर सहित आसपास के क्षेत्रों से सब्जियां आ रही हैं। सब्जियों की देशी ब्रीड के साथ हाईब्रिड सब्जियों की भी बंपर आवक हो रही है जिससे नीलामी में सब्जियां कम भाव में मिल रही हैं। आगामी दिनों में सब्जियों के भाव फिर से बढ़ सकते हैं।