- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 27-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
ये भीड़ हमारा शून्य छीन लेगी:संडे अनलॉक का पहला दिन खतरों भरा
संडे अनलॉक की पहली शाम खतरों से भरी दिखाई दी। चार दिन से पॉजिटिव शून्य आ रहा हेल्थ बुलेटिन कहीं इस भीड़ के आगे घुटने न टेक दें। बाजारों से लेकर चौपाटी तक लोगों की भीड़ यह भूल गई कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ। शून्य पॉजिटिव को बनाए रखने के लिए जरूरी है कि अभी हम संयम रखे।
चौथे दिन जीरो पॉजिटिव, एक्टिव मरीज केवल 15
रविवार को भी जीरो मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में एक भी पॉजिटिव नहीं पाया गया है। दाे मरीज हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर अपने घर पहुंचे हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या अब केवल 15 रह गई है। मरीजों के कम होने से कोविड हॉस्पिटल भी खाली हो गए हैं। अस्पतालों में केवल 10 मरीज भर्ती हैं। अब तक कुल मरीजों की संख्या 19091 है, जिनमें से 18905 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। मौत का आंकड़ा 171 पर बना हुआ है।
3.73 लाख युवाओं ने लगवाए टीके
कोविड से सुरक्षा का दायरा बढ़ता जा रहा है। शनिवार को जिले में 35676 लोगों को टीका लगाया। जिले में 724927 लोगों ने पहला डोज व 96620 ने दूसरा डोज लगवा लिया है। 18 से 44 की आयु वर्ग के 367854 लोगों ने पहला व 6118 ने दूसरा डोज लगवा लिया है।