- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: शेषनाग के रजत मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, उमड़ी आस्था!
- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
राजा बलि के चल समारोह में प्लास्टिक से मुक्ति का संदेश
ज्जैन | दानवीर राजा बलि का चल समारोह रविवार को वृंदावन पुरा धर्मशाला से निकाला गया। जुलूस में प्लास्टिक से मुक्ति, स्वच्छता, पौधारोपण व बेटी बचाओ-पढ़ाओ का संदेश भी दिया गया।
अभा बलाई महासभा के युवा ब्रिगेड प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सिंदल के अनुसार चल समारोह वृंदावनपुरा से नयापुरा, केडीगेट, गोपाल मंदिर, बड़ा तेलीवाड़ा, बुधवारिया, नगर गणेश चैराहा, अब्दालपुरा होकर जीवाजीगंज थाने के सामने से वृंदावनपुरा स्थित धर्मशाला पहुंचकर समाप्त हुआ। समाजजनों के हाथों में संदेशों की तख्तियां थीं। स्वयंसेवकों की टीम रास्ते में से कचरा साफ करते हुए चली। नागरिकों व व्यवसायियों से प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का आग्रह किया गया। समाजसेवी अनिल सिंदल को बलाई समाज गौरव र| 2019 से स्मृति चिन्ह देकरसम्मानित किया गया। धर्मशाला में समाजजनों ने अपनी मासिक आय का एक हिस्सा धर्मार्थ कार्यों में देने तथा प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ ली।