- महाकाल मंदिर पहुंचे सुनंदा शर्मा और मनीष मल्होत्रा: नंदी हॉल से किए दर्शन, लिया आशीर्वाद
- एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने महाकाल में की भस्म आरती: सुबह 4 बजे पहुंचीं, 2 घंटे तक रहीं शामिल
- श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के भस्म आरती, दिव्य श्रृंगार के साथ हुए बाबा महाकाल के दर्शन; आरती में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु
- पंचकोशी यात्रा 12 अप्रैल से: 2 दिन पहले ही उज्जैन पहुंचने लगे श्रद्धालु, हर साल 2-3 लाख की भागीदारी
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद हुआ दिव्य श्रृंगार, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
रात में मूवी देखी, सुबह सहेली को घर भेजा फिर दरवाजा बंद कर लगा ली फांसी
उज्जैन | कार्तिक चौक निवासी 26 साल की युवती ने गुरुवार शाम को टीवी पर सीरियल देखा। रात में सोने के लिए पड़ोस में रहने वाली सहेली आई थी। उसके साथ मोबाइल पर सनम तेरी कसम मूवी देखी। शुक्रवार सुबह 6.30 बजे उठी तो भोपाल में इलाज के लिए भर्ती मां से फोन पर बात की। फिर सहेली को कॉलेज जाने के लिए जगाकर घर भेज दिया। उसके जाते ही दरवाजा अंदर से बंद कर लिया व फांसी लगा ली।
प्रीतिका उर्फ चिंकी पिता स्व. गिरीश जोशी ने शुक्रवार सुबह 6.30 से 7 बजे के बीच फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह सात बजे यजमान पूजन करवाने के लिए घर पहुंचे तो दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर पड़ोसी राधेश्याम शर्मा ने आवाज दी। सहेली सलोनी भी आ गई। फिर भी कोई जवाब नहीं मिलने पर किराएदार के मकान से अंदर जाकर कमरे की सांकल तोड़ी तो चिंकी फंदे पर लटकी थी। शर्मा ने ही चाकू से फंदा काट उसे नीचे उतारा। पड़ोस के लोगों ने बताया कि फंदे से उतारने पर उसे हिचकियां चल रही थीं। आॅटो से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महाकाल थाना एसआई शकंुतला डोडवे के मुताबिक युवती बुधवारिया स्थित एनजीओ में काम करती थी। कमरेे से सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने लिखा है कि विनोद उर्फ वीनू को पसंद करती हूं लेकिन उसके दोस्त सोनू, रुपम, सोनी, सन्नी उसे शराब पिलाते हैं। वह भी मेरी सुनता नहीं है, इसी कारण मैं जा रही हूं। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है। वीनू गुदरी का ही निवासी बताया जा रहा है। जबकि सन्नी महाकाल मंदिर के पुजारी परिवार से है। संबंधित युवकों के बारे में पता लगाया जा रहा है।