- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
- उज्जैन में पवन चक्की पोल लगाने को लेकर विवाद, भील परिवार पर हमला; दो महिलाएं घायल, एक की हालत गंभीर
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 20-07-2026
- उज्जैन में केबल चोरी करते पकड़े गए आरोपी, ग्रामीणों ने चोरी की केबल गले में डालकर निकाला जुलूस
रासायनिक उर्वरकों की विक्रय दरें निर्धारित
खरीफ 2016 के लिये रासायनिक उर्वरकों की विक्रय दरें निर्धारित की गई हैं। इन दरों में से प्रति बोरी (50 कि.ग्रा.) के मान से इफको एन.पी.के. 12:32:16 की राशि 1097 रूपये निर्धारित की गई है। इसी तरह इफको जिंकटेड एन.पी.के. 12:32:16 की राशि 1118.50 रूपये, इफको डी.ए.पी. की राशि 1203 रूपये निर्धारित की गई है। डी.ए.पी., आयातित कृपको, आईपीएल की राशि 1203 रूपये और डी.ए.पी. (स्वदेशी/आयतित) कोरोमण्डल, चंबल, पीपीएल जुआरी, नर्मदा बायोकेन की राशि 1203.41 रूपये विक्रय के लिये निर्धारित की गई है।
साथ ही डी.ए.पी. स्वदेशी हिण्डालको की राशि 1204.48 रूपये, एन.पी.के. 12:32:16 पीपीएल जुआरी की राशि 1097.36 रूपये, इफको एन.पी.के. 10:26:26 की राशि 1092 रूपये, इफको एन.पी.के. 20:20:0:13 की राशि 874.50 रूपये तथा एम.ओ.पी. आईपीएल चंबल राशि 583.01 रूपये निर्धारित की गई है।