- उज्जैन में सिंहस्थ कार्यों का ग्राउंड रिव्यू: संत बोले- व्यवस्था विश्वस्तरीय होनी चाहिए, अधिकारियों संग किया निरीक्षण
- Ujjain Mahakal Bhasma Aarti: रजत मुकुट में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती में पहुंचे सितारे: सुनील जोशी, किंजल दवे, मोनल गज्जर और उल्का गुप्ता ने किए दर्शन, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद!
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती का दिव्य नजारा: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत श्रृंगार, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
रेलवे टिकट की काला बाजारी करते युवक पकड़ाया
रेलवे टिकट की काला बाजारी करने वाले युवक को आरपीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर लैपटॉप, टिकट और नगदी रुपये बरामद किये हैं।टीआई हर्ष चौहान ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि धनवंतरि मार्ग फ्रीगंज क्षेत्र में अरिहंत फोटोकॉपी दुकान की आड़ में रेलवे टिकट की काला बाजारी हो रही है।
सूचना मिलने के बाद विभाग की टीम ने उक्त दुकान पर दबिश देकर यहां से राकेश कासलीवाल पिता टीकमचंद निवासी इंदिरा गांधी चौक फ्रीगंज को गिरफ्तार कर दुकान से एक लैपटॉप, करीब 5 हजार रुपये की रेलवे टिकट के साथ 1100 रुपये नकद बरामद किये हैं। टीआई चौहान के अनुसार राकेश कासलीवाल रेलवे की आईआरसीटीसी वेबसाइट पर पर्सनल यूजर्स अकाउंट खोलकर टिकट की काला बाजारी कर रहा था। राकेश के पास से पुलिस ने 4 हजार रुपये के ऐसे टिकट भी बरामद किये हैं जिन पर यात्रा हो चुकी थी।