- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
रेलवे स्टेशन और रामघाट पर चला अभियान
उज्जैन। आज से देश भर में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसी को लेकर रेलवे स्टेशन और रामघाट पर इसकी शुरूआत हुई। रामघाट पर निगम आयुक्त द्वारा निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से लेकर परिसर तक सभी दूर स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे कर्मचारियों ने प्लेटफार्मों पर स्वच्छता का संदेश देने वाली रैली भी निकाली। स्टेशन प्रबंधक मुकेश जैन ने बताया कि स्वच्छता अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण का सीधा प्रसारण प्लेटफार्म 1 पर लगाये गए प्रोजेक्टर के माध्यम से कराया गया। इसके अलावा स्टेशन परिसर व प्लेटफार्म पर बैनर, होर्डिंग्स भी लगाये गये हैं जिनमें स्वच्छता संबंधी संदेश लिखे हुए हैं।
इधर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल अधिकारियों की टीम के साथ रामघाट पर स्वच्छता की स्थिति देखने पहुंचीं। यहां नगर निगम द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा प्रारंभ होने पर संदेश लिखे बड़े बड़े होर्डिंग्स घाटों के दोनों ओर लगवाये गये हैं, इसके अलावा दीवारों और निर्माल्य कुण्ड पर भी स्लोगन लिखवाये गये हैं। आयुक्त ने रामघाट से लेकर छोटे पुल तक निरीक्षण किया व घाटों पर सफाई व्यवस्था बनाये रखने के लिये निर्देशित भी किया।