- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
रोजगार मेला आज, बैंक अफसर बताएंगे कैसे शुरू करें खुद का काम
उज्जैन | हरिफाटकब्रिज के पास स्थित संभागीय हाट बाजार परिसर में सोमवार सुबह 11 बजे तक मुख्यमंत्री स्वरोजगार एवं कौशल संवर्धन सम्मेलन होगा। इसके साथ हाट बाजार परिसर में मेगा रोजगार मेला भी लगेगा। मेले में 30 कंपनियां विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगी। स्वरोजगार कौशल संवर्धन सम्मेलन में स्वरोजगार के लिए मार्गदर्शन दिया जाए। विद्यार्थियों को उद्यमिता सेल काउंटर के माध्यम से स्वरोजगार के लिए मार्गदर्शन मिलेगा। बैंक जिला उद्योग केंद्र की ओर से ऋण स्वीकृति के लिए अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, जो स्वरोजगार के लिए उचित सलाह देंगे। आईटीआई प्राचार्य सुनील ललावत ने बताया 10वीं, 12वी, ग्रेजुएट आईटीआई पास 18 से 30 वर्ष की उम्र के आवेदक अपने सभी प्रमाण-पत्रों सहित साक्षात्कार दे सकते हैं।