- उज्जैन में युवती पर बीच सड़क जानलेवा हमला: पहले पीछा करने की शिकायत, कार्रवाई न होने के 11 दिन बाद आरोपी ने किए 14 चाकू के वार
- उज्जैन पहुंचे दिग्विजय सिंह, राम मंदिर ट्रस्ट पर साधा निशाना: चंपत राय के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कांग्रेस चलाएगी जनजागरण अभियान
- उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर बड़ी कार्यशाला, सीएम मोहन यादव बोले- 40 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए हर स्तर पर हों पुख्ता इंतजाम
- महाकाल मंदिर में शनिवार की भस्म आरती, राजा स्वरूप में भक्तों को दिए दिव्य दर्शन
- Ujjain Blast Case: बड़नगर विस्फोट मामले में ATS की एंट्री, फोरेंसिक जांच के बीच क्रेन मालिक का बयान आया सामने
लड्डू गोपाल के शृंगार के लिए पांच हजार तक की पोषाकें उपलब्ध
श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली उज्जैन में 25 अगस्त को जन्माष्टमी पर्व को लेकर मंदिरों और घरों में राधा-कृष्ण, लड्डू गोपाल के शृंगार से लेकर झांकियां-झूले सजाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजार में भगवान के लिए मथुरा-वृंदावन की 100 रुपए से 5 हजार रुपए तक की आकर्षक पोषाकें बिकने आई हैं। जन्माष्टमी पर एक करोड़ रुपए का कारोबार होने की संभावना है।
पोषाकों के अलावा बांसुरी, पालना, मुकुट, मोरपंख, मोतियों की माला, रंगीन कागज, फ्लावर सहित जन्म के समय भोग के लिए माखन-मिश्री और पंजेरी जैसी पर्व से जुड़ी हर सामग्री के लिए पुराने गोपाल मंदिर से लेकर फ्रीगंज तक बाजारों में दुकानें सजी हैं। लोग जमकर खरीदारी में जुटे हैं। दुकानदारों की मानें तो इस वर्ष जन्माष्टमी पर दो-तीन दिनों में एक करोड़ रुपए का कारोबार होने का अनुमान है। महाकाल मंदिर चौराहे पर पूजन व सजावटी सामग्री के दुकान संचालक ने बताया लोग लड्डू गोपाल की प्रतिमाएं एवं जरी व मखमली पोषाकाें को ज्यादा खरीद रहे हैं। दुकानों पर 100 से 500 रुपए तक की पोषाकें लोग ज्यादा खरीद रहे है लेकिन बड़ी प्रतिमाओं के लिए 5 हजार रुपए और इससे अधिक कीमत की पोषाकें भी उपलब्ध हैं।