- हनुमान जन्मोत्सव आज, उज्जैन में हो रहे विशेष पूजन-अनुष्ठान: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज की साधना अत्यंत फलदायी; 108 हनुमान मंदिरों में दर्शन से वर्षभर मिलती है कृपा
- हनुमान जन्मोत्सव पर महाकाल का हनुमान स्वरूप में श्रृंगार, भस्म आरती के बाद उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
लॉकडाऊन में प्यार, अनलॉक में बलात्कार का केस
तीन बच्चें की मां को शादी का झांसा देकर पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म
उज्जैन। आरएनटी मार्ग स्थित भय्याजी की गुवाड़ी में रहने वाली 3 बच्चों की मां से लॉकडाऊन में पड़ोसी युवक को प्यार हुआ। युवक ने शादी का झांसा देकर महिला से 9 माह तक बलात्कार किया और बाद में शादी से इंकार कर दिया इस पर महिला ने जीवाजीगंज थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराया।
पुलिस ने बताया कि भय्याजी की गुवाड़ी में रहने वाली तलाक शुदा महिला का पड़ोसी युवक नीरज पिता सेवाराम जाटव से मुलाकात के बाद लॉकडाऊन में प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। नीरज ने महिला को शादी का झांसा दिया और उसके साथ करीब 9 माह तक बलात्कार किया। महिला ने पुलिस को बताया कि पिछले दिनों नीरज ने उसके साथ मारपीट की और शादी से भी इंकार कर दिया। पुलिस ने नीरज के खिलाफ धारा 376 के तहत प्रकरण कायम कर उसकी तलाश शुरू की है।