- एमपी बजट 2026-27: सिंहस्थ के लिए 13,851 करोड़ का प्रस्ताव, उज्जैन में 3,060 करोड़ के नए विकास कार्य; 4.38 लाख करोड़ के कुल बजट में सिंहस्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस
- महाशिवरात्रि पर महाकाल में आस्था का सैलाब: 2 दिन में 8 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे, शीघ्र दर्शन से 62.50 लाख की आय; 1.95 करोड़ के 410.6 क्विंटल लड्डू प्रसाद की बिक्री
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती, सभा मंडप से गर्भगृह तक गूंजा “जय श्री महाकाल”: स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट, पंचामृत अभिषेक और भव्य श्रृंगार के साथ हुए दिव्य दर्शन!
- महाशिवरात्रि पर महाकाल को अर्पित हुआ पुष्प सेहरा, दोपहर में हुई विशेष भस्म आरती; चार प्रहर पूजन के बाद हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में विक्रमोत्सव 2026 की शुरुआत: महाशिवरात्रि से 19 मार्च तक चलेगा सांस्कृतिक महापर्व, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन; ‘शिवोह्म’ संगीत संध्या से सजी पहली शाम
वर्दी के लिए हमदर्दी:उज्जैन में करणी सेना ने पुलिसकर्मियों के लिए दिए 1 लाख रुपए
कोरोना के बीच अपनी ड्यूटी कर रहे और शहर के अलग-अलग चौराहे पर अपनी सेवा दे रहे पुलिसकर्मी भी अब संक्रमित हो रहे हैं। कई पुलिस पुलिसकर्मी तो अपनी जान भी गंवा चुके है। ऐसे में करणी सेना पुलिसकर्मियों की मदद के लिए आगे आई है। गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष सहित कुछ कार्यकर्ताओं ने उज्जैन एएसपी अमरेंद्र सिंह को एक लाख का चेक और 2 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर मशीन भेंट की। इससे पहले भी करणी सेना 50 ऑक्सीजन सिलेंडर दान कर चुकी है।
आपको बता दें कि प्रदेश में कोरोना महामारी के चलते अब तक कई पुलिसकर्मी अस्पतालों में भर्ती है। वही लॉकडाऊन का पालन करा रहे पुलिसकर्मी भी कोरोना महामारी से पीड़ित हो रहे हैं। उज्जैन में पिछले 10 दिनों में ही 5 से अधिक पुलिसकर्मी संक्रमित हुए हैं। राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रतापसिंह ने कहा कि आगे और भी जरुरत होगी तो मदद करेंगे।
करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह चौहान ने गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ल को दो ऑक्सीजन कन्संट्रेटर मशीन व एक लाख रुपए की राशि का चेक भेंट किया। यह जो राशि भेंट की गई है उससे पुलिस जवानों के लिए दवाइयां ओर स्वास्थ्य उपकरण लिए जाएंगे। दरअसल करणी सेना मूल द्वारा इसके पहले भी 50 ऑक्सीजन सिलेंडर व अन्य सामग्री सामाजिक संस्थाओं को भेंट की गई।
करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह चौहान का कहना है कि पुलिसकर्मी सदा हमारी सुरक्षा के लिए सड़कों पर खड़े रहते हैं। इनकी सुरक्षा के लिए एक लाख रुपए की राशि और दो ऑक्सीजन मशीन दी है। जब भी देश पर विपदा आएगी तब हम तन, मन, धन के साथ खड़े रहेंगे। एएसपी अमरेंद्रसिंह ने करणी सेना के सहयोग के लिए आभार माना है।